पुलिस की सतर्कता से लापता बच्चा सुरक्षित मिला, परिजनों ने ली राहत की सांस


🔺 थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पकरिया से लापता 4 वर्षीय बालक लव कुमार कश्यप बिलासपुर के सेवा भारती मातृ छाया (शिशु गृह) में मिला सुरक्षित
🔺 पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में रातभर चला सर्च ऑपरेशन
🔺 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पारस पटेल, उनकी टीम और साइबर सेल की तत्परता से बड़ी सफलता

जांजगीर-चांपा। थाना मुलमुला अंतर्गत ग्राम पकरिया से 4 वर्षीय बालक लव कुमार कश्यप लापता हो गया था। बालक की मानसिक स्थिति कमजोर है और वह बोलने में असमर्थ है। परिजनों की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जांच में पता चला कि बालक बिलासपुर के सेवा भारती मातृ छाया (शिशु गृह) में सुरक्षित है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलमुला पारस पटेल, उनकी टीम और साइबर सेल तत्काल बिलासपुर रवाना हुई।

पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से एक मासूम की जिंदगी सुरक्षित हाथों में लौट आई। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।

Related Posts

जांजगीर-चांपा में उतरा ‘विष्णु का सुदर्शन’ — एक ही रात में रेत माफिया का चीरहरण, 50 से अधिक ट्रैक्टर-टिप्पर और JCB जब्त

जांजगीर-चांपा | जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बीती रात इतिहास रचते हुए सबसे बड़ी छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला प्रशासन, पुलिस और…

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के छह पदाधिकारी एवं सदस्यों को लूटपाट कर उगाही करने के आरोप मे सात – सात साल की सश्रम कारावास की सजा

जांजगीर चाम्पा – पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार मामले की घटना वर्ष 2021 थाना बम्हनीडीह क्षेत्र का मामला है। जिसमें आरोपीगण भूपेन्द्र रात्रे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *