
Today Weather Live: देश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत और बड़ा खतरा दोनों का अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक 27 मई को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 17 राज्यों में तेज आंधी, भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. कई राज्यों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. बिहार, झारखंड और पूर्वी भारत के हिस्सों में हालात ज्यादा गंभीर रह सकते हैं. वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी 28 मई से मौसम बदलने के संकेत हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है.
