
Python Swallows Deer : करीब 10 फीट लंबे और 30 किलो से ज्यादा वजनी अजगर को देखकर इलाके में दहशत फैल गई. हिरण को निगलने की वजह से अजगर का पेट बुरी तरह फूल गया था और वह हिल भी नहीं पा रहा था. गांव वालों ने जब इस विशालकाय सांप को देखा तो पहले डर गए, फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
