
Khan Sir Coaching Centre Attack LIVE: छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले ने सबको चौंका दिया है. पटना पुलिस सभी आरोपों और दावों की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद कोचिंग संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.
