
टीएमसी के करीब 15 से 20 विधायक ऐसे नेताओं के संपर्क में हैं, जो पार्टी नेतृत्व पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. खबर है कि ये असंतुष्ट नेता ‘असली तृणमूल’ के नाम से अलग राजनीतिक मंच बनाने की तैयारी कर रहे हैं. टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भी पार्टी पर आए इस खतरे को पूरी तरह खारिज नहीं किया है.
