
भारत के इतिहास में 28 अप्रैल एक उपलब्धि के तौर पर दर्ज है. यह वही तारीख है, जब भारत ने ‘मल्टी-पेलोड लॉन्च’ कर पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया है. 2008 की इसी तारीख को भारत ने एक साथ दस सेटेलाइट्स को स्पेस में भेजकर वाशिंगटन से लेकर बीजिंग तक को चौंकने पर मजबूर कर दिया था. 28 अप्रैल 2008 को आखिकार ऐसा क्या हुआ, जिसने भारत को विकसित देशों से भी आगे लाकर खड़ा कर दिया, आइए जानें…
