
भीषण गर्मी में दिल की धड़कन बढ़ना कोई अफवाह नहीं बल्कि शरीर का कूलिंग सिस्टम है. जब बाहर का तापमान शरीर के 37 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होता है तो खून को ठंडा करने के लिए दिल को दोगुना पंप करना पड़ता है. पसीने से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी खून को गाढ़ा कर देती है जिससे हार्ट पर लोड बढ़ता है. इससे बचने के लिए पर्याप्त पानी और ORS पीते रहें.
