
मुंगेली । गुरुघासीदास जयंती के सफल, सुव्यवस्थित और गरिमामय आयोजन को सुनिश्चित करने मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले और कलेक्टर कुन्दन कुमार ने ग्राम सेतगंगा में पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संभावित आगमन को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्र और प्राथमिकता के साथ पूरी करने के निर्देश दिए।
विधायक ने कार्यक्रम के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की गरिमा को ध्यान में रखते हुए कोई भी व्यवस्था अधूरी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने हेलीपैड क्षेत्र का भी निरीक्षण किया और वहां पहुंच मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पानी, बिजली, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पार्किंग, हेलीपेड और भीड़ प्रबंधन जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानक के अनुसार जल्द दुरुस्त किया जाए। सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करते हुए तैयारी समय पर पूर्ण करें।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष रामकमल सिंह, पूर्व विधायक चंद्रभान बारमते, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर साहू, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, वरिष्ठ नागरिक मानिकलाल सोनवानी, डाॅ सुरेश केशरवानी, शिवकुमार बंजारे, कुलेश्वर बारमते, सोम वैष्णव, सुखचंद साहू, मनोहर मोहले, जैतराम खांडे, नेमसिंह बोगी बारमते, मनोहर यादव, जय देवांगन, कन्हैया सिंह बैस,दाताराम गबेल, सुरेन्द्र बंजारे, नारायण शर्मा, अभिषेक जायसवाल, अंचना बंजारा, उमेंद बंजारा, अक्षय देवांगन, अखिल टोंडर, रज्जू श्रीवास, त्रिवेन्द्र जोगवंशी, नरेन्द्र सिंह ठाकुर, राधे टोंडर, अरूण टंडन, लालाराम साहू, शत्रुहन टोंडर, रघुनंदन टोंडर, उमेश गबेल, मनोहर गबेल, राजकुमार यादव, सत्यम साहू, नरेन्द्र जायसवाल, राजेश गुप्ता, जनपद सदस्य तरुण पाटले, ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि जय देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
