
खर्रा घाट में शिव अभिषेक, पौधरोपण एवं सामाजिक विकास को लेकर परिचर्चा आयोजित
मुंगेली। खर्रा घाट में रामगढ़ राज झेरिया गडरिया समाज की बैठक का आयोजन धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के साथ किया गया। कार्यक्रम में शिव अभिषेक, वृक्षारोपण तथा समाज के विकास को लेकर परिचर्चा आयोजित हुई। समाज के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सामाजिक एकता, संगठन को मजबूत करने और समाज के विकास के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ सर्व गडरिया समाज के अध्यक्ष अजय हंसा उपस्थित रहे। इसके अलावा बिलासपुर संभाग गडरिया समाज से जोत रामपाल देसहा, साहित्यकार नारायण प्रसाद पाली, ढेंगर गडरिया समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभिमन्यु धनगर, दिलीप धनकर, प्रकाश पाल, कबीरधाम जिला अध्यक्ष भाई राम पाली, हर नारायण सप्रे एवं भोला रामपाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
अतिथियों ने सभा को संबोधित करते हुए समाज के विकास के लिए शिक्षा, सामाजिक संगठन, युवाओं की भागीदारी और आपसी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर सकारात्मक दिशा में कार्य करने तथा सामाजिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
मंदिर परिसर में हुआ पौधरोपण
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया गया। साहित्यकार नारायण प्रसाद पाली के सौजन्य से बेल, पारिजात और तुलसी के पौधे लगाए गए। समाज के लोगों ने पौधरोपण को धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के उद्देश्य पर रामू राम सप्रे, अध्यक्ष रामगढ़ राज ने विस्तार से उद्बोधन दिया। उन्होंने समाज की एकजुटता और विकास के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सामूहिक प्रयास, आपसी समन्वय और सामाजिक जिम्मेदारी आवश्यक है।
बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि हुए शामिल
बैठक में राजकुमार पाल, संभागीय अध्यक्ष जांजगीर-चांपा, शशि पाल, दीनदयाल पाल, भोला रामपाल, प्रकाश पाल, वीरेंद्र पाल, विजय पाल, शिवम पाल, कवल पाली, बलदाऊ पाली, बबला पाली सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधियों ने भागीदारी निभाई।
बैठक के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा करते हुए समाज को मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव रखे। समाज के युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने, आपसी सहयोग बढ़ाने और समाजहित में निरंतर कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।
धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक विकास की परिचर्चा ने कार्यक्रम को विशेष रूप दिया। शिव अभिषेक के बाद समाज के लोगों ने सामाजिक एकता और विकास की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समाजजनों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उपरोक्त जानकारी रामू राम सप्रे, अध्यक्ष रामगढ़ राज झेरिया गडरिया समाज द्वारा दी गई।
