
Aaj Ka Mausam Live: मौसम विभाग (IMD) ने देश के 17 राज्यों में आंधी, तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. INSAT-3DS सैटेलाइट ने राजस्थान से तेलंगाना तक फैली करीब 1600 किलोमीटर लंबी थंडरस्टॉर्म बेल्ट रिकॉर्ड की है. IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में तेज हवाएं, वज्रपात और भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रा भी अस्थायी रूप से रोक दी गई है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कई साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक साथ सक्रिय होने से देश के बड़े हिस्से में मौसम का तांडव देखने को मिल सकता है.
