
Chhattisgarh Panchayat Nikay Voting Updates Live: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उप चुनाव तथा नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और पार्षद पदों के लिए सैकड़ों उम्मीदवार मैदान में हैं. पंचायतों में बैलेट बॉक्स और नगरीय निकायों में EVM से मतदान कराया जा रहा है. राज्य निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे.
