
IAS Yogesh Kumar Sagar Abhilasha Kumari Sharma news: बिहार के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों एक ही नाम की गूंज है और वह नाम है रिशु रंजन सिन्हा उर्फ रिशु श्री. रिशु श्री बिहार का वह हाई-प्रफाइल ठेकेदार है जो सत्ता के शीर्ष पर बैठे अफसरों के बेहद करीब माना जाता था. सरकारी विभागों में करोड़ों रुपये के टेंडर को अपनी मर्जी से घुमाना और चहेतों को फायदा पहुंचाना उसका मुख्य काम था. लेकिन जब कानून का शिकंजा कसा तो इस कॉकटेल का पूरी तरह भंडाफोड़ हो गया. विशेष निगरानी इकाई (SVU) द्वारा 28 मई को रिशु श्री की गिरफ्तारी के बाद अब बिहार कैडर के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी योगेश कुमार सागर और अभिलाषा कुमारी शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. अब एफआईआर की तैयारी की जा रही है.
