
Aaj Ka Mausam Live: देशभर में मौसम बदलने जा रहा है. गर्मी के बाद अब कुछ दिनों के भीतर आंधी, बारिश और तूफान वाला मौसम आने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने 30 मई को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान समेत 19 राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ गिरने, बिजली व्यवस्था बाधित होने और जनजीवन प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है. पूर्वी भारत में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है. वहीं पहाड़ी राज्यों में भी मौसम खराब रहने की चेतावनी है. IMD ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.
