
Today Weather Live: देशभर में मौसम अचानक करवट बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हुए मौसम सिस्टम के कारण यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब समेत 15 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है. वहीं केरल और दक्षिण भारत में मानसून की दस्तक के संकेत मिल रहे हैं. IMD ने लोगों, किसानों और मछुआरों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी है.
