
Karnataka CM News Live Updates: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया ने दिल्ली की राजनीति में जाने से इनकार कर दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि वह बेंगलुरु में रहकर ही सक्रिय राजनीति करेंगे. राजनीतिक जानकार इसे कांग्रेस के भीतर नए पावर बैलेंस से जोड़कर देख रहे हैं. डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व को लेकर पार्टी के अंदर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. वहीं सिद्धारमैया की राहुल गांधी से मुलाकात भी अहम मानी जा रही है. कांग्रेस अब लिंगायत और अहिंदा वोट बैंक के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में जुटी है. इस्तीफे के बाद कर्नाटक की राजनीति में बैकसीट रणनीति और अंदरूनी समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है. इस खबर में पढ़ें इस मामले पर लेटेस्ट अपडेट इस लाइव ब्लॉग में.
