
Operation Sheruwali LIVE: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन शेरूवाली’ लगातार छठे दिन भी जारी है. सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के पूर्व कमांडो और PAFF के खतरनाक कमांडर इलियास फौजी को 10 हजार फीट ऊंचे इलाके में घेर लिया है. सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और पैरा कमांडो संयुक्त रूप से ऑपरेशन चला रहे हैं. आतंकियों के मुख्य हाइडआउट को ध्वस्त कर राशन और कपड़े बरामद किए गए हैं. मुठभेड़ वाले इलाके में लगी आग से आतंकियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है और आतंकियों के भागने के सभी रास्तों पर जवान तैनात किए गए हैं.
