
Petrol Diesel CNG Price Hikes: पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में पिछले 10 दिनों के भीतर यह तीसरी बढ़ोतरी है. इससे पहले 16 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का बड़ा इजाफा किया गया था. उसी दिन सीएनजी के दाम भी 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए थे. वहीं 17 मई को सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये का अतिरिक्त इजाफा किया गया था. उसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद अब ताजा बढ़ोतरी में पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे, जबकि सीएनजी एक रुपये और महंगा हो गया है.
