
Mithila Express Fire: रेलवे मंत्रालय के मुताबिक ट्रेन के एक कोच में आग लगने की सूचना मिलने के बाद जांच की गई, जिसमें पेट्रोल में भीगा हुआ आधा जला कपड़ा बरामद हुआ. समय रहते रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अन्य जांच एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं.
