
Aaj Ka Mausam Live Updates: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ते हुए अंडमान-निकोबार समेत बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कई हिस्सों में दस्तक दे दी है. मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दूसरी तरफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा. यूपी का बांदा देश का सबसे गर्म प्रदेश रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
