
मई की तेज गर्मी, लू और नमी की कमी के कारण तरबूज की फसल में फल मक्खी, माहू, सफेद मक्खी और लाल कद्दू बीटल जैसे कीट तेजी से बढ़ने लगते हैं. वहीं झुलसा रोग, पाउडरी मिल्ड्यू, डाउनी मिल्ड्यू और मोजैक वायरस जैसी बीमारियां भी फसल को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं. किसानों को समय रहते बचाव और उपचार अपनाने की सलाह दी गई है.
