
LPG Price : ईरान युद्ध का असर देश में एलपीजी की कीमतों पर भी दिखने लगा है. पहले से ही चल रही सप्लाई के संकटों के बीच अब कीमतों का बोझ भी आ गया है. 1 मई से देश के तमाम शहरों में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम करीब 1,000 रुपये बढ़ गया है और अब यह 3 हजार रुपये प्रति सिलेंडर से भी ज्यादा पहुंच गया है.
