
R 37m Air To Air Missile: भारत ने चीन और पाकिस्तान की हवाई चुनौती का मुकाबला करने के लिए रूस से 300 R-37M मिसाइलें खरीदने का फैसला किया है. 300 किमी से अधिक रेंज वाली यह मिसाइल दुश्मन के रडार और टैंकर विमानों को नष्ट करने में माहिर है. यह आत्मनिर्भर भारत के तहत अस्त्र मिसाइल के आने तक भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता में एक महत्वपूर्ण स्टॉपगैप के रूप में काम करेगी.
