
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण की वजह से दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और खूब लात-घूसे चले. ग्रामीणों की तरफ से आरोप लगाया कि बाहरी लोग आकर गांव में धर्मांतरण कर रहे हैं. मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को दखल देना पड़ा. बाद में दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाया गया.
