
प्रोजेक्ट 75I भारतीय नौसेना की वह महात्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत 43,000 करोड़ की लागत से 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां बनाई जाएंगी. AIP तकनीक से लैस ये अदृश्य शिकारी बिना सतह पर आए 3 सप्ताह तक पानी के नीचे रह सकते हैं. ब्रह्मोस-NG और VLS सिस्टम से लैस 3,000 टन की ये पनडुब्बियां हिंद महासागर में चीन और पाकिस्तान की हर चुनौती को नेस्तनाबूद करने की क्षमता रखती हैं.
