
आम आदमी पार्टी का जन्म 2011 के एक बहुत बड़े जनआंदोलन से हुआ था. 26 नवंबर 2012 को इस नई नवेली पॉलिटिकल पार्टी का गठन किया गया था. राघ्व चड्ढा के जाने से पहले योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण जैसे बड़े लीडर्स भी पार्टी छोड़ चुके हैं. कुमार विश्वास, शाजिया इल्मी और आशुतोष ने भी केजरीवाल का साथ छोड़ दिया था. किरण बेदी, कपिल मिश्रा और आनंद कुमार भी इस पार्टी से एकदम अलग हो गए थे.
