
Hyderabad Police Bahubali Helmet Tarnaka: हैदराबाद पुलिस ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए तारनाका जंक्शन पर एक विशाल ‘बाहुबली हेलमेट’ स्थापित किया है. सर्वेजना फाउंडेशन के सहयोग से तैयार इस हेलमेट पर सड़क हादसों के आंकड़े मुद्रित हैं, जिसमें बताया गया है कि 2023 में 54 हजार से अधिक मौतें हेलमेट न पहनने के कारण हुईं. यातायात संयुक्त आयुक्त जोएल डेविस ने नागरिकों से अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद लेने की अपील की है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम किया जा सके.
