
संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर ऐतिहासिक चर्चा हो रही है. देर रात 1.22 बजे तक लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने अपने विचार रखे. गुरुवार शाम को, अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष को क्रेडिट का ‘ब्लैंक चेक’ ऑफर किया. जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिसीमन को लेकर दक्षिण भारतीय राज्यों का डर दूर किया.
