
छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है. बॉयलर फटने से करीब 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. जबकि कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. बॉयलर फटने से ब्लास्ट इतना भीषण ब्लास्ट हुआ कि दूर तक धुएं का गुबार देखने को मिला. ब्लास्ट होते ही चारों तरफ चीख पुकार मच गई. लोग बदहवास होकर इधर-उधर भागने लगे.
