
IAF Chief US Visit: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह की अमेरिका यात्रा रक्षा सहयोग को नए स्तर पर ले गई है. वाशिंगटन और कोलोराडो में हुई हाई-लेवल बैठकों में इंडो-पैसिफिक रीजन की सुरक्षा पर चर्चा हुई. IAF चीफ ने एफ-15ईएक्स जैसे शिकारी विमान में उड़ान भी भरी. यह दौरा चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने और भारतीय वायुसेना के मॉडर्नाइजेशन के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.
