
Assam chunav: असम चुनाव में वोटिंग से ठीक एक दिन पहले उदलगुड़ी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेन दैमरी ने पार्टी छोड़ने और चुनाव से हटने का ऐलान कर दिया. हालांकि कांग्रेस का कहना है कि उन्होंने अभी तक औपचारिक इस्तीफा नहीं दिया है. निर्वाचन आयोग के मुताबिक, नाम वापस लेने की समय सीमा खत्म हो चुकी है, इसलिए दैमरी का नाम EVM में रहेगा और उन्हें वोट मिल सकते हैं. दैमरी ने कांग्रेस पर सहयोग न करने और अनुसूचित जनजाति समुदाय की अनदेखी का आरोप लगाया, जबकि पार्टी ने उनके दावों से दूरी बनाई है.
