
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर से विवादों में आ गया है. छात्र संघ (JNUSU) और शिक्षक संघ (JNUTA) ने कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी पंडित के खिलाफ एक ‘पब्लिक इंक्वायरी’ की रिपोर्ट जारी की है. इसमें कुलपति को उन पर लगे सभी आरोपों का दोषी पाया गया है और उन्हें पद से हटाने की मांग की गई है. यह विवाद फरवरी में छात्रों के निष्कासन और कुलपति द्वारा कथित जातिगत टिप्पणियों के बाद शुरू हुआ था. हालांकि, कुलपति कार्यालय ने अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.
