
बस्तर से नक्सलवाद खत्म करने की डेड लाइन महज 3 दिन ही बच गए हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर 31 मार्च 2026 की तारीख तय की थी. इससे पहले ही पापा राव जैसे बड़े नक्सलियों ने हथियारों के साथ सरेंडर किया है और सविंधान का रास्ता अपनाया है. नारायणपुर जिले में जवानों ने एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने में मदद की है, उसके गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच सकती थी.
