
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. 10 किलोमीटर के क्षेत्र को संवेदनशील घोषित किया गया है. इसके अलावा इलाके पर सख्त निगरानी भी रखी जा रही है. लेकिन बर्ड मिलने के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं, जिनका जवाब अभी मिलना बाकी है.
