
West Bengal Election LIVE: चुनाव आयोग ने जबसे पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा की है, प्रदेश का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. सत्तारूढ़ टीएमसी और भाजपा के बीच इस बार के विधानसभा चुनाव में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. भाजपा बंगाल की सत्ता में आने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है, लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी को अभी तक इसमें सफलता नहीं मिली है.
