
विदेश मंत्रालय ने यूएससीआईआरएफ रिपोर्ट को भारत के खिलाफ एक ‘प्रेरित और पक्षपातपूर्ण’ प्रोपेगेंडा करार दिया है. भारत ने न केवल इन दावों का कड़ा विरोध किया है, बल्कि अमेरिका को खुद अपने देश में अल्पसंख्यकों और हिंदू मंदिरों पर हो रहे हमलों पर ध्यान देने की नसीहत भी दे डाली है.
