
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट लाइव: बिहार के बाद ओडिशा में भी बीजेपी की प्रचंड जीत हुई है. ओडिशा में भाजपा के चारों उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की. वहीं, पहली बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने जीत के बाद बिहार की जनता को धन्यवाद किया है. वहीं, हरियाणा में रात के साढ़े नौ बजे तक काउंटिंग शुरू नहीं हो पाई है.
