
दुनिया इस समय एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है जहां बारूद की गंध और ऊर्जा की कमी ने बड़े-बड़े देशों के पसीने छुड़ा दिए हैं. अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सेनाओं का ईरान के साथ युद्ध अब ग्लोबल इकोनॉमी के लिए ‘ब्लैक होल’ बन गया है. ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने दुनिया की सबसे अहम तेल लाइफलाइन ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) को बंद रखने का ऐलान कर दिया है. जहां दुनिया इस संकट से कांप रही है, वहीं भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की धारदार कूटनीति से अपने हितों को सुरक्षित कर लिया है. भारत ने न केवल अपनी तेल सप्लाई को डाइवर्सिफाई किया, बल्कि पड़ोसियों की मदद कर ग्लोबल लीडर के रूप में भी उभरा है. (Photos : PTI)
