
इसरो चीफ वी. नारायणन ने चंद्रयान-4 और 5 के मेगा प्लान का खुलासा किया है. चंद्रयान-4 चांद से सैंपल लाएगा, जबकि चंद्रयान-5 में 350 किलो का भारी रोवर होगा जो 100 दिनों तक काम करेगा. भारत अब मंगल पर लैंडिंग और शुक्र मिशन के साथ-साथ 2040 तक चांद पर मानव भेजने की तैयारी में जुट गया है.
