
संसद में ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले पर भी चर्चा होगी. विपक्ष कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और सरकार की नीति पर तीखे सवाल पूछेगा. टीएमसी सांसद बंगाल में 60 लाख वोटर्स के नाम कटने का मुद्दा उठाएंगे. वहीं बीजेपी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बंगाल दौरे पर हुए ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ को लेकर टीएमसी को घेरेगी. इसके अलावा सरकार इस सत्र में विद्युत संशोधन विधेयक भी पेश कर सकती है.
