
सुसाइड नोट में सबसे ऊपर एसआईआर 2026 “जीवन मुक्ति” लिखा. एसडीएम बिंदकी और बीईओ का भी जिक्र है. कहा जा रहा है कि बीएलओ छुट्टी न मिलने से परेशान थे. 8 मार्च को उनकी बेटी की शादी होनी है. सुसाइड नोट में अखिलेश ने लिखा, ‘मैं एसआईआर के काम से परेशान हो गया हूं. मेरे और मेरे परिवार की जिम्मेदारी चुनाव आयोग मेरे मरने के बाद तय करे. मैं अब एसआईआर से मुक्ति पा जाऊंगा.’ घटना की सूचना मिलते ही एडीएम समेत सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे. गांव वालों और परिजनों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
