बढ़ते तापमान ने गेहूं किसानों के माथे पर खींची चिंता की लकीरें, आम-मटर के किसान भी संशय में, जानिए एक्सपर्ट का क्या है मानना

किसानों का कहना है कि गर्मी बढ़ने से मटर के दाने असमय ही सूख कर कड़े होने लगे हैं जिनकी कीमत नहीं मिलने वाली है।

गातार कम हो रही सर्दी और चढ़ते पारे ने उत्तर प्रदेश में गेहूं की फसल के लिए गंभीर संकट पैदा कर दिया है। प्रदेश में बीते एक सप्ताह से हर रोज तापमान बढ़ता जा रहा है और तेज धूप निकल रही है।

मौसम के इस अप्रत्याशित रुख को देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरा गई हैं। गेहूं के दानों के फूलने के समय तापमान में वृद्धि का नतीजा पैदावार के साथ ही गुणवत्ता पर भी पड़ना तय है। वहीं आम की फसल पर तापमान बढ़ने के चलते खतरा मंडराने लगा है। उत्तर प्रदेश के फल-पट्टी क्षेत्र काकोरी-मलिहाबाद के बागवानों का कहना है कि बौर बढ़ने के सीजन में इस कदर पारे का चढ़ना फसल को खराब कर देगा। अचानक बढ़ने वाली गर्मी से अकेले गेहूं ही नहीं बल्कि मटर और चने की फसल को भी नुकसान की आशंका है। किसानों का कहना है कि गर्मी बढ़ने से मटर के दाने असमय ही सूख कर कड़े होने लगे हैं जिनकी कीमत नहीं मिलने वाली है।

अभी दाना पकने में समय, कम तापमान की जरूरत

कृषि वैज्ञानिक सुशील कुमार सिंह का कहना है कि गेहूं की फसल के पकने में अभी समय है पर इस समय दाने फूलते हैं और उन्हें कम तापमान के साथ नमी की जरूरत होती है। तेज धूप और बढ़े हुए तापमान में दाने कमजोर हो जाएंगे जिससे पैदावार भी घटेगी और क्वालिटी गिरेगी। उनका कहना है कि इस बार पूरे जनवरी बारिश नहीं हुई है और फरवरी में अभी तक आसार नहीं है। गर्मी बढ़ने के चलते मटर समय से पहले ही खेतों में कड़ी होने लगी है। बीते एक सप्ताह से हरी मटर के भाव भी बाजार में गिरे हैं।

चढ़ते पारे से आम के बागवान भी हलकान हैं। उनका कहना है कि इस बार बौर अच्छी आयी थी और फसल के बढ़िया होने के आसार थे। आम के कारोबारी शबीहुल हसन का कहना है कि फरवरी की तेज गर्मी आम की बौरों को ही झुलसा देगी और इसका असर फसल पर पड़ना तय है।

मौसम विभाग का कहना है जनवरी के आखिर में पश्चिमी विक्षोभ बना पर वह उत्तर प्रदेश में कमजोर रहा। उनका कहना है कि अगले सप्ताह जरूर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है पर तापमान में बहुत ज्यादा फर्क नहीं आने वाला है। गौरतलब है कि  बीते एक सप्ताह से पूरे प्रदेश में अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 28 से 30 डिग्री पहुंच रहा है और रात का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज हो रहा है।

  • Related Posts

    भारत और ब्रिटेन के बीच इस साल FTA होगा फाइनल? क्या है इतिहास और क्यों है जरूरी? एक्सपर्ट से आसान भाषा में समझिए

    भारत और ब्रिटेन के बीच FTA पर वार्ता की शुरुआत साल 2022 में हुई थी। हालांकि, कुछ कारणों की वजह से मार्च 2024 के बाद इसपर चर्चा बंद हो गई…

    ऑल इंडिया संपादक संघ ने 15 राज्यों में प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति की, प्रकाश कुमार यादव बने छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष

    रायपुर । ऑल इंडिया संपादक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष करन कुमार और राष्ट्रीय सचिव सतीश कुमार आर्या के द्वारा 15 राज्यों में प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है इसमें महाराष्ट्र राज्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *